Patna

बेगूसराय में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 की मौत:भाभी-भतीजे को लेकर ससुराल जा रहा था

बेगूसराय में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा दिया। सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि मृतक की भाभी और भतीजा बाल-बाल बच गया। मृतक वीरपुर थाना क्षेत्र के वभनगामा निवासी रब्बान का बेटा मोहम्मद सरफराज (19) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जो भाभी-भतीजा के साथ बाइक से तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर जा रहा था। इसी दौरान सुशील नगर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें भाभी और भतीजा सड़क के दूसरी ओर गिर गए, जबकि सरफराज NH पर गिर गया।

 

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

 

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है सरफराज अपनी भाभी और भतीजा के साथ भाई के ससुराल पारिवारिक समारोह में जा रहा था.वहीं, दूसरी तरफ हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना तेघड़ा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने महारानी होटल के पास ट्रक को पकड़ लिया, पर चालक और खलासी फरार हो गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!