Patna

दो पूजा स्पेशल ट्रेन:हाजीपुर,शाहपुर पटोरी,बरौनी जंक्शन से होकर चलेगी ये एस्पेशल ट्रेन,यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर.बरौनी।त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। बरौनी व आसपास से दो रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों की यात्रा और भी आसान होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसमें बरौनी व इसके पास के रेलखंड से होकर दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमे गाड़ी संख्या 05064/05063 मऊ–कोलकाता–मऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 24 सितम्बर से 12 नवम्बर तक सप्ताह में हर बुधवार मऊ जं. से खुलेगी और गुरुवार को कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में हर गुरुवार को कोलकाता से खुलकर शुक्रवार को मऊ जं. पहुंचेगी। ट्रेन सिवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किउल, झाझा और आसनसोल होते हुए चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04098/04097 नई दिल्ली–हसनपुर रोड–नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 01 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक रोज चलेगी। नई दिल्ली से सुबह 09:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन हसनपुर रोड से दोपहर 03:00 बजे खुलकर अगले दिन शाम 06:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर होते हुए चलेगी। रेलवे का दावा है कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!