समस्तीपुर:अवैध संबंध की जानकारी पति को हुई तो पति ने पत्नी की गला रेत कर दी हत्या
Samastipur ::मोरवा : गलत हरकत की वजह से पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. पूरे कहानी को रंग देने के लिए छत के नीचे आकर सो गया. पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए न केवल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है बल्कि घटना में प्रयुक्त धारदार औजार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना के बाद ऐसे ही कयास लगाये जा रहे थे.
पुलिस को भी घटना के दिन ही आभास हो गया था कि इस घटना के पीछे पति का ही शातिर दिमाग है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे समय आरोपी पति को शक की नजर से दूर रखा. लेकिन जैसे ही मौका मिला पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी पति उदय कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि 22 अगस्त को ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत के उदय कुमार राय की पत्नी रीना देवी छत पर सोई थी.
– पुलिस ने बरामद किया धारदार औजार, आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुबह में गला कटी उसकी लाश बरामद की गई. मौके पर मुसरीघरारी, ताजपुर, हलई और पूसा की पुलिस पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू की. हालांकि शुरुआती जांच में ही पुलिस को आभास हो गया था कि कुछ न कुछ गड़बड़ है. पति की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन माहौल को गर्म होता देख कर पुलिस ने मृतका के मायके वाले के बयान पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. जैसे-जैसे अनुसंधान बढ़ा पुलिस की शंका सबूत में तब्दील हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि मृतका का संबंध किसी युवक से था. अक्सर युवक उसके घर पर आता-जाता था. इस अवैध संबंध की जानकारी जब घर वालों को हुई तो परिवार वालों को यह नागवार गुजरा. आरोपी पति ने कई बार उसे समझाने की भी कोशिश की. लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं मानी. घटना की रात पति उसके साथ सोने गया.
आधी रात को मौका पाकर धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. छत से नीचे जाकर कमरे में सो गया. हालांकि पुलिस की पूछताछ और प्राथमिकी में उसके पति ने ऐसी कहानी बनायी थी कि पुलिस को भी एक समय विश्वास हो गया कि उसके बगलगीर ने ही उसकी हत्या की होगी लेकिन जब पोल खुली तो हकीकत सामने आ गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और छानबीन की जा रही है. हत्या के पीछे और किन लोगों का हाथ है उसकी भी पड़ताल जारी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
