72 शिक्षकों को मिलेगा बिहार राजकीय पुरस्कार, 29 महिला टीचर का भी हुआ सेलेक्शन…
Bihar Teacher Award 2025: शिक्षा विभाग ने बिहार राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 72 शिक्षकों के चयन की घोषणा कर दी है. इन चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जायेगा. यह समारोह सुबह दस बजे से शुरू होगा. पुरस्कार में 30 हजार रुपये एवं प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया जायेगा.
29 महिला शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
शिक्षा विभाग की आधिकारिक जानकारी के अनुसार पुरस्कार के लिए चयनित हुए शिक्षको में से महिला शिक्षकों की संख्या 29 है. इसमें राज्य के सभी जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है.
उत्कृष्ट और नवाचारी शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक इस पुरस्कार के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार की राशि इस साल दोगुनी की गई है. हरेक साल 30 से कम शिक्षकों का चयन राज्य पुरस्कार के लिए होता था. इस बार रिकार्ड संख्या में शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
