दशहरा से छठ तक एसी स्लीपर बस में पटना से दिल्ली का भाड़ा रूपए 1,254,भीड़ से मिलेगा राहत
पटना.दशहरा से छठ तक के लिए बिहार सरकार ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए किराया तय कर दिया है। पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बस चलेंगी। ये बसें बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी।
सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए बसों के किराए में रियायत देने का फैसला किया है। भागलपुर-अंबाला रूट के लिए एसी स्लीपर बस के किराए पर सरकार 1,113 रुपये छूट देगी। बस का कुल भाड़ा 3,603 रुपए है, जिसमें से यात्रियों को मात्र 2,490 रुपए का भुगतान करना होगा। इसी तरह नॉन-एसी बस के लिए 632 रुपए की छूट दी गई है। यात्रियों को 1490 रुपए किराया देना होगा, जबकि बस का कुल भाड़ा 2,122 रुपए है। इसी तरह पटना से दिल्ली के लिए एसी बस के किराए पर सरकार 619 रुपए सब्सिडी देगी। एसी बस का कुल किराया 1,873 रुपए है, जिसमें यात्री मात्र 1,254 रुपए देंगे। वहीं, नॉन-एसी बस के किराए पर सरकार 394 रुपए छूट देगी और यात्रियों को 1,133 रुपए किराया का भुगतान करना होगा। एसी स्लीपर बस के कुल किराए पर सरकार 919 रुपए छूट देगी। बस का किराया 2,812 रुपए है, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे।
बुकिंग शुरू
1 सितंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर टिकट बुकिंग शुरू है।
सस्ती बस सेवा
दिल्ली : अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल से बसें उपलब्ध होंगी।
हरियाणा : अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, गया, मुजफ्फरपुर, पटना-अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत के लिए बसें चलेंगी।
झारखंड : आरा, बिहारशरीफ, पटना, पूर्णिया-बोकारो, धनबाद, रांची, डाल्टनगंज, गुमला और हजारीबाग के लिए बस सेवा।
उत्तर प्रदेश : छपरा, देवरिया, गया, किशनगंज, पटना-बलिया, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, सारनाथ और वाराणसी के लिए बसें।
पश्चिम बंगाल : औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, फारबिसगंज, गया, गोपालगंज, हिसुआ, जोगबनी, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना, ठाकुरगंज और वजीरगंज से कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर के लिए बसें चलेंगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
