Patna

बलिया में लापता नाबालिग लड़की लखमीनिया रेलवे स्टेशन पर मिली, घर जाने से किया इनकार

बेगूसराय.बलिया पुलिस ने लखमीनिया रेलवे स्टेशन के पास से एक नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। यह मामला कांड संख्या 334/25 से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले को 8 अगस्त 2025 को धारा 137(2) 96 BNS के तहत दर्ज किया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लड़की को रेलवे स्टेशन के आसपास से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे बेगूसराय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत के आदेश पर बलिया पुलिस ने उसे बेगूसराय जेल भेज दिया।

 

नाबालिग लड़की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसके माता-पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने स्पष्ट किया कि वह अपने माता-पिता के पास नहीं जाएगी। लड़की ने कहा कि अगर उसकी उम्र पूरी नहीं हुई है, तो वह जेल जाने को तैयार है, लेकिन माता-पिता के पास नहीं जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!