2 बच्चे एक साथ घर से निकले थे:समस्तीपुर में परिजनों ने की शिकायत, लापता
समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र से दो किशोर लापता हो गए है। लापता बच्चों में 10 साल का अमन कुमार और 14 साल का आयुष कुमार शामिल हैं। दोनों ममेरे भाई हैं। अमन कुमार के पिता का नाम पवन राय है और वह बलहा गांव के रहने वाले है।लापता बच्चा 6वीं कक्षा का छात्र है। दूसरी ओर आयुष कुमार के पिता प्रमोद कुमार राय हैं। आयुष इनायतपुर धमौन का निवासी है और 9वीं कक्षा का छात्र है।
आयुष कुछ दिनों से अपने मामा के घर आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने ममेरे भाई अमन के साथ घर से बाहर निकला। शाम तक दोनों बच्चों के नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया।
जल्द ही बच्चों को बरामद करने का पुलिस ने दिया आश्वासन
काफी खोजबीन के बाद सुनीता देवी ने पटोरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित आवेदन में परिजनों ने बताया है कि दोनों बच्चे सोमवार की सुबह बिना बताए हुए घर से निकल गए और अभी तक लौट कर नहीं आए हैं। परिजनों ने रिश्तेदार व उन जगहों पर खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके बाद थाने में लिखित आवेदन दिया जा रहा है।पटोरी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों की फोटो जिले के सभी थानों में भेजी गई है। आसपास के इलाकों में भी तलाश जारी है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
