Patna

150वीं जयंती पर डॉ. राजेश अस्थाना को मिला पं. राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान

पटना.मोतिहारी| पटना के गर्दनीबाग स्थित बापूधाम टावर में शनिवार को समाज सेविका रागिनी पटेल के नेतृत्व में लाडो बानी फैंस क्लब द्वारा पंडित राजकुमार शुक्ल की 150वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मोतिहारी निवासी बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक डॉ राजेश अस्थाना को वर्ष 2025 का पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें उनकी चर्चित फ़िल्म चंपारण सत्याग्रह के निर्माण एवं पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका के उत्कृष्ट निर्वाह के लिए दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खान सर, पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, पद्मश्री सुधा वर्गीस, इतिहासकार प्रो. भैरवलाल दास, समाजसेवी डॉ एमजी मुले, महेंद्र मांझी, फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर लाडो बानी पटेल, संदीप सिंह तथा पं. राजकुमार शुक्ल के प्रपौत्र वत्स आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रो देवेन्द्र प्रसाद सिंह व संचालन श्वेता सुरभि ने किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!