Patna

मेरी पत्नी-सास ने जहर खिला दिया है’:मौत से पहले पति ने वीडियो बनाया, वायरल

भागलपुर में सोमवार को पत्नी के घर मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। लड़के के पिता ने बताया कि, बेटे आनंद कुमार (24) ने कीर्ति मिश्रा (21) से मंदिर में शादी की थी।’शादी के बाद आनंद अपनी पत्नी कीर्ति मिश्रा से पैसे मांगने लगा। लड़की ने आनंद की ये बातें अपने घरवालों को बताई, जिसके बाद उसके घरवालों ने भी पैसे वापस करने से इनकार कर दिया।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

‘सोमवार को आनंद कुमार पैसे की मांग करने कीर्ति के घर पहुंचा था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। मेरे बेटे की पत्नी और उसके घरवालों ने जहर देकर उसे मार दिया है।’इधर, मौत से पहले लड़के का एक वीडियो सामने आया है इसमें वो कह रहा है- ‘तुम्हारे घरवाले हमारी शादी के खिलाफ हो गए तो तुम भी मेरे साथ भागने को तैयार नहीं हो। ठीक है, अब तुम एक काम करो- मैंने 5 साल मेंं तुम्हारे ऊपर जो 6 लाख रुपए खर्च किए हैं वो वापस कर दो।’

 

मामला नवगछिया टाउन थाना क्षेत्र की राजेंद्र कॉलोनी का है।

 

 

आनंद कुमार ने मौत से पहले वीडियो बनाया है इसमें वो कह रहा है कि ‘लड़की के परिवार ने मुझे जहर दिया है।’आनंद कुमार का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो बोल रहा है, ‘मुझे जहर खिलाया गया है। मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी, मेरी सास, उसके नाना-नानी और मामा-मामी जिम्मेदार होंगे।’परिवार के अलावा भवानीपुर थाने का एक स्टाफ विकास कुमार झा भी है, जो लड़की और उसके परिवार का इस मामले में मदद कर रहा है। लड़की, उसके परिवार, रिश्तेदार और थाना के स्टाफ को भी जेल की सजा होनी चाहिए।’

 

 

मेरे ऊपर झूठा केस किया गया

 

आनंद ने आगे कहा, ‘इन लोगों ने पैसे लेकर वापस नहीं किए। उल्टा मेरे ऊपर झूठा केस दर्ज करा दिया।’ आनंद कुमार वीडियो के आखिर में कीर्ति मिश्रा को अपनी पत्नी बता रहा है।एक दूसरे वीडियो में कीर्ति को दिखाते हुए आनंद कहता है कि ‘ठीक है, कीर्ति आज हम दुनिया से जा रहे हैं, अब तो तुम लोग खुश हो न।’

 

बहू और उसकी मां ने बेटे को मार डाला

 

भागलपुर के भवानीपुर होमगार्ड के जवान विवेकानंद चौधरी ने बताया कि, ‘मेरी बहू, उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने जहर खिलाकर मेरे बेटे की हत्या की है।’

 

 

पैसे न देने पड़े, इसलिए मंदिर में शादी की

 

लड़के के पिता विवेकानंद चौधरी ने बताया, ‘मैं भवानीपुर थाने में ड्यूटी पर था। पत्नी ने घटना की सूचना दी। तीन से चार महीने पहले भी लड़की ने थाने में हंगामा किया था और कहा था- झूठे केस में तुम लोगों को जेल भिजवा दूंगी।’मेरे बेटे से पहले पैसे लिए, फिर पैसा न देना पड़े, इसलिए प्यार के जाल में फंसा कर मंदिर में शादी करवा दी। दो से तीन महीने पहले लड़की ने हंगामा किया था, तब मेरे बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।’

 

लड़के की बहन की पड़ोसी है लड़की

 

मृतक के पिता के मुताबिक, ‘मेरी बेटी की शादी राजेंद्र नगर कॉलोनी में हुई है। कीर्ति का घर मेरी बेटी के ससुराल के पास ही है। मेरा बेटा अक्सर अपनी बहन के पास आया-जाया करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कीर्ति से हुई।’दोनों में प्यार हुआ। इसी बीच लड़की ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का बहाना बनाकर मेरे बेटे से 5 से 6 लाख रुपए उधार ले लिए।’

 

लड़की के परिवार वालों ने शादी से इनकार किया

 

विवेकानंद चौधरी ने बताया, ‘मेरे बेटे ने मंदिर में शादी की, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया। लेकिन लड़की के घरवालों को मेरी जाति का पता चला तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। फिर मेरे बेटे ने कहा कि ठीक है, शादी नहीं होगी, लेकिन जो पैसे मैंने दिए हैं, वो वापस कर दो। इसके बाद लड़की और लड़की के परिजन पैसा वापस करने से इनकार कर रहे थे।’उन्होंने बताया कि ‘कीर्ति कुमारी हाजीपुर की रहने वाली है। वो नवगछिया के राजेंद्र नगर कॉलोनी में किराए के मकान पर परिवार संग रहती है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!