Bhagalpur

बिहार में एलियन बेबी ने लिया जन्‍म, लोग बोले- OMG, देखने के लिए लगी कतार

भागलपुर। बाराहाट (बांका) बिहार में ‘एलियन बेबी’ ने जन्‍म लिया है। जिले देखने के लिए लोगों का तांता लग गया है। इस नवजात को देखकर डाक्‍टर और नर्स ही नहीं, गांव में मौजूद दूसरे लोग भी हैरान रह गए। अजीब तरह से नजर आने वाले इस बच्‍चे को जो भी देख रहा था, वह ‘एलियन बेबी’ कहकर पुकार रहा था। हालांकि जन्‍म के एक घंटे बाद ही इसकी मौत हो गई। यह पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाराहाट प्रखंड के रतनपुर गांव का मामला

 

मामला बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के रतनपुर गांव का है। शुक्रवार की सुबह बच्‍चे का जन्‍म हुआ। यह सामान्‍य बच्‍चों से बिल्‍कुल अलग तरह का दिख रहा था। सुर्ख लाल और बड़ी-बड़ी आंखे, बड़ी-बड़ी कानें, थीं।  उसकी नाक वृद्ध की तरह था। उपर के जबड़े में वयस्‍कों की तरह दांत थे। इस बच्‍चे को जिसने भी देखा, दूसरे ग्रह से आया प्राणी समझ बैठा। जन्‍म के बाद से ही बच्‍चे को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे थे।

 

जेनेटिक म्यूटेशन के कारण जन्म लेते ऐसे बच्चे: डा रश्मि

 

इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डा, रश्मि सीमा का मानना है कि इस तरह की घटनाए कई कारणों से हो सकती है। ऐसा तभी होता है जब बच्चे के माता-पिता के जीन में बदलाव हो। इस बीमारी को जेनेटिक म्यूटेशन कहा जाता है। इस बीमारी के कारण बच्चे ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाते हैं। इसकी वजह से बच्चे के अंग ठीक तरीके से विकसित नहीं हो जाता है। इसकी त्वचा पर सफेद रंग की परत होती है और वे हवा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। जिससे उसकी मौत हो जाती है। फिलहाल बच्चे की मां स्वस्थ्य है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!