Patna

सोनपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर आज सोनपुर मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे मंडल की महिला रेल कर्मियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम की शुरुआत में नारी शक्ति का आवाहन करते हुए एक वेबीनार का आयोजन किया गया।  वबीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉक्टर शालिनी जैन, विधि अधिकारी सोनपुर श्री पी के सिंह एवं प्राचार्य रेलवे इंटर कॉलेज गढहरा एवं सोनपुर मंडल में महिला कर्मियों ने भाग लिया । जिसमे शामिल सभी महिलाकर्मियों ने “समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका” पर अपने – अपने विचार रखे।

 

इसके अलावे केंद्रीय विद्यालय, सोनपुर में बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरपुर में महिला सशक्तिकरण पर वाद विवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।साथ ही सोनपुर मंडल कार्यालय में महिला कर्मियों के बीच एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । जिसमे कार्ययल की महिलाकर्मियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!