Samastipur

उत्तर बिहार में पांच हेक्टेयर में ड्रैगन फ्रूट का होगा उत्पादन,बढ़ेगी आमदनी

समस्तीपुर। गुलाबी रंग के विदेशी फल (ड्रैगन फ्रूट) की खेती अब उत्तर बिहार के जिलों में भी हो रही है। गुलाबी फल की खेती से किसानों के चेहरे समृद्धि के गुलाब की तरह खिल जाएंगे। इससे अब किसान और ज्यादा समृद्ध होकर मुनाफा कमाएंगे।राज्य स्कीम मद से वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2026-27 तक दो वर्षों के लिए ड्रैगन फ्रूट विकास योजना शुरू की गई है। योजना के तहत उत्तर बिहार के जिलों में पांच हेक्टेयर में इसका उत्पादन होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार सौरभ ने बताया कि समस्तीपुर जिला में सर्वाधिक तीन हेक्टेयर एवं दरभंगा व मुजफ्फरपुर जिला में एक-एक हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। ड्रैगन फ्रूट में एक हेक्टेयर में पांच हजार पौधा लगाया जाना है। इसमें एक हेक्टेयर में लागत इकाई छह लाख 75 हजार रुपये निर्धारित है।इस पर प्रति हेक्टेयर 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अनुदान की राशि दो लाख 70 हजार रुपए दो किस्त में मिलेगी। प्रथम किस्त के रूप में अनुदान की राशि 60 प्रतिशत अर्थात 1.62 लाख रुपये एवं द्वितीय किस्त की राशि 40 प्रतिशत अर्थात 1.08 लाख रुपये दिया जाएगा।

 

किसानों की आमदनी में होगी वृद्धि

ड्रैगन फ्रूट के विकास को बढ़ावा देने हेतु योजना की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ड्रैगन फ्रूट के बाग का रकबा को बढ़ाते हुए उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर किसानों की आमदनी में वृद्धि करना है। योजना के कार्यान्वयन हेतु पौध रोपण सामग्री हेतु ई-निविदा का प्रकाशन कर एजेंसी का चयन किया जाना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!