Samastipur

रोसड़ा में हथियार के साथ नाचती युवती वायरल ,प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक युवती का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही युवती की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा भाभा दास वार्ड 11 निवासी नरफू पासवान की पुत्री गुड़िया के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि वे सेक्टर भ्रमण और कांड अनुसंधान के सिलसिले में क्षेत्र में थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक युवती द्वारा अवैध अग्नेयास्त्र लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही वे तत्काल गांव भिरहा पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान की पुष्टि की।

 

पुलिस ने युवती के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। तलाशी के दौरान कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ। परिजनों को वीडियो दिखाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में दिख रही युवती गुड़िया कुमारी ही है।रोसड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार के आवेदन पर गुड़िया कुमारी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक रूप से लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार असली है या नकली। साथ ही वीडियो बनाने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जांच की जा रही है। नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!