Samastipur

समस्तीपुर:विद्यापतिनगर थाना के दो पुलिसकर्मियों का तबादला:शॉल देकर किया गया सम्मानित

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों के तबादले पर आज थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष मोनू राय और अन्य पुलिसकर्मियों ने पीटीसी सुमन कुमार तथा सिपाही मिथुन कुमार को पाग, माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीटीसी सुमन कुमार लगभग 6 महीने से विद्यापतिनगर थाना में कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण पटना किया गया है। वहीं सिपाही मिथुन कुमार दो वर्षों से इस थाने में तैनात थे। उन्हें औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है।

 

विदाई समारोह में अपर थानाध्यक्ष मोनू राय के अलावा एएसआई राकेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, पिंटू कुमार, ललन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। सभी ने दोनों स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!