सेवानिवृत शिक्षक के सुनसान घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 5 लाख के जेवर चुराया।
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड संख्या 9 में सेवानिवृत शिक्षक पवन कुमार सिंह के सुनसान घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये के जेवर एवं कीमती कपड़े चुरा लिया.गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ 10 जून को घर मे ताला लगाकर कोलकाता में रह रहे बेटी-दामाद के यहां चले गये थे.रविवार को कोलकाता से वापस लौटने पर गृहस्वामी को अपने घर में चोरी का पता चला।
इसके बाद अगल-बगल के परोसी के साथ ही पुलिस की डायल 112 को घर में चोरी होने की उन्होंने जानकारी दी. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच मुआयना किया.घर मे चोरी को लेकर श्री सिंह ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि कोलकाता से रविवार को वापस लौटने पर घर के मेन गेट का ताला खोलकर भीतर जाने पर देखा कि दो कमरे तथा पेटी, बक्सा,अलमीरा आदि का ताला टूटा हुआ है तथा कमरे में सामान बिखरा पड़ा है।
उन्होंने बताया कि चोरों ने पूजा रूम से चांदी निर्मित माता जगदम्बा की प्रतिमा के अलावे 50 हजार नकद रुपये, 3 लाख कीमत के सोना-चांदी का जेवर एवं 1 लाख मूल्य के कीमती कपड़ों की चोरी कर ली है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
