DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय गुदरी रोड में महिला से जेवरात से भरा पर्स छीन कर बदमाश फरार, CCTV की जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय,शहर के सबसे व्यस्त इलाके गुदरी रोड के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशो ने महिला से जेवरात से भरा पर्स छीन कर फरार हो गया. पर्स ने लगभग एक लाख रुपए मूल्य की सोने चांदी की जेवरात के साथ चार हजार रुपया नगद था.पीरिता घटहो थाना क्षेत्र के कांचा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी अंशु देवी ने थाना थाना पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस को दिए लिखित शिकायत में अंशु देवी ने बताया कि वह बाजार आई थी.खरीदारी कर घर लौट रही थी इसी दौरान कनक मंदिर से महावीर मंदिर के बीच गुदरी रोड में बाइक सवार बदमाशो ने मेरा पर्स छीन कर फरार हो गया.पर्स में एक सोने का झुमका जिसकी कीमत 35 हजार,सोने का मंगलसूत्र कीमत लगभग 30 हजार,चांदी का पायल कीमत लगभग 9 हजार और चार हजार रुपया नगद था।

थाना पहुंची पीड़ित महिला अंशु देवी का रो रो कर बुरा हाल था.थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि आवेदन के आधार पर घटना स्थल को चिन्हित करते हुए सीसीटीवी को देखा जा रहा है.बदमाश की पहचान कर गिरफ्तार की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!