दलसिंहसराय:एक पेड़ मां के नाम लगाया गया 300 पौधे, पर्यावरण संरक्षक का दिया संदेश।
#दलसिंहसराय नगर परिषद दलसिंहसराय के द्वारा रामपुर जलालपुर स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य,व्याख्याता एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर जलालपुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा 300 पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाया गया.महाविद्यालय अंतर्गत सभागार में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार का पाग़ एवं अंगवस्त्र के साथ प्राचार्य विक्रम कुमार ने स्वागत किया.
तत्पश्चात स्वच्छता प्रभारी आयुष कुमार को व्याख्याता गोपाल कृष्ण एवं रजनी कुमारी ने स्वागत किया.जनप्रतिनिधि कुणाल भूषण चौधरी का स्वागत व्याख्याता डॉ इफ्तेखार इमाम एवं डॉ राम नगीना रजक ने चादर एवं पाग़ पहनाकर किया.संचालन डॉ विवेक दत्त ने किया.
शुरुआत में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया.
मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण में छात्र-छात्राओं की भूमिका को विस्तार से बताया.इस कार्यक्रम में प्रिंस कुमार,नीतीश कुमार, प्रिय रंजन,सोनू सुमन,विनोद कुमार एवं महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
