Patna

भरतीय स्टेट बैंक द्वारा मृतक की पत्नी को सौंपा गया 20 लाख का चेक

पटना.बिहारशरीफ.भरतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना के तहत शुक्रवार को एक लाभुक को 20 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। बैंक शाखा में आयोजित समारोह के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक पुरेन्दु कुमार और मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने मृतक की पत्नी नीलु कुमारी को यह चेक प्रदान किया। क्षेत्रीय प्रबंधक पुरेन्दु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलु कुमारी के पति एसबीआई की दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े हुए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दुर्भाग्यवश, कुछ समय पूर्व एक हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। बीमा नियमों के अनुसार, बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर उनकी नामित पत्नी को 20 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि एसबीआई अपने ग्राहकों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई उपयोगी योजनाएं संचालित कर रही है। दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना उन्हीं में से एक है, जिसकी वार्षिक प्रीमियम राशि मात्र 1,000 रुपये है।

 

 

इस योजना से जुड़ने पर दुर्घटना के उपरांत नामित व्यक्ति को आर्थिक सहायता मिलती है। मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि इस प्रकार की योजनाएं ग्राहकों के लिए काफी लाभकारी हैं और बैंक द्वारा इसकी प्रक्रिया भी सरल बनाई गई है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर बैंक के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!