गड्ढे वाले रोड पर कीचड़, धान रोपकर जताया विरोध:12 किमी के दायरे में स्थिति बदहाल
Patna.भागलपुर में बदहाल सड़क को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध जताया। अमडंडा के लोगों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि ये बिहार और झारखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन 5 साल से सड़क में सिर्फ गड्ढे हैं।
बारिश के समय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। कई बार लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। 12 किलोमीटर में सड़क बदहाल है।विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना इधर से हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं और हादसे का भी शिकार होते हैं। 2 दिन पहले बाइक से जा रहे दपंती हादसे का शिकार हो गए थे और हाथ टूट गया था।
आने वाले दिनों में विरोध और तेज होगा
कीचड़ के कारण बाइक सवारों को काफी परेशानी होती है। आमडंडा के रहने वाले भरत कुमार और खखरी देवी ने बताया कि नेता चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आ जाते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली को लेकर जब हमने कई बार शिकायत की तो किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया।साथ ही उन्होंने कहा कि आज सड़क पर धान रोपाई कर विरोध जताया है, आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
