Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:भूमि विवाद में प्लस्टर करवाने को लेकर मारपीट,मकई खेत में मिला पिस्तौल

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत भवन के पास गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्ष के बिच मारपीट के बाद पहुंची पुलिस को विवादित भूमि मकई के खेत से एक पिस्तौल बरामद हुआ. पुलिस ने पिस्तौल को जप्त करते हुए दोनों पक्ष के कुछ लोगो को पकड़ कर थाना ले आई.जानकारी के अनुसार सुनील सिंह अपने घर के बाहर से दीवार में प्लस्टर करवा रहे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसका विरोध बगल के जमीन मालिक हरिशंकर सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने किया.

 

 

जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट भी हुई. सुनीता देवी का कहना था कि सुनील सिंह का एक इंच जमीन इधर नहीं है तो कुछ भी चीज कैसे करवा सकता है.यह विवाद कई माह से चल रहा है. वही कुछ ग्रामीणों का कहना था कि घटना के बाद फायरिंग कि भी घटना हुई है. सुचना पर पहुंची पुलिस को घर के बगल मकई खेत से पिस्तौल बरामद हुआ है.

 

 

इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ से कुछ लोगो को पकड़ कर थाना लाई है.इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि फायरिंग कि घटना नहीं हुई है.एक पिस्तौल बरामद हुआ है.दोनों पक्ष के लोगो को थाना लाया गया है.पूछताछ किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!