नाबालिग से सामूहिक रेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:वैशाली में SIT ने पकड़ा
वैशाली में नाबालिग बच्ची से सामूहिक रेप मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पिता ने 9 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच टीम का गठन किया।
टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार को सौंपा गया। टीम में बिदुपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक रचना कुमारी को भी शामिल किया गया।
24 घंटे में हुई कार्रवाई
एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू कुमार को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोनू के साथी अविनाश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
