दलसिंहसराय:डीएसपी ने कहा उत्कर्ष फाइनांस बैंक में लुटा दस लाख का जल्द होगा उद्भेदन,तीन टैब बरामद
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के काली चौक स्थित उत्कर्ष फाइनांस बैंक में अपराधियों ने बुधवार की सुबह दस लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था।बैंक कर्मियों ने बताया था कि खाता खुलवाने को लेकर पहले दो युवकों ने बैंक में हेलमेट पहने प्रवेश किया.जिसके बाद हेलमेट पहने तीन और बदमाश बैंक में घूसकर हथियार के बल पर बैंक के शाखा प्रबंधक, सफाई कर्मी और बैंक के महिला ग्राहक को कब्जे में लेकर बैंक से दस लाख लूट कर फरार हो गया।वही घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे डीएसपी दिनेश कुमार पांडये ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए बाकी पुलिस वालों को अपराधियो के धरपकड़ के लिए क्षेत्र में भेज दिया था ।डीएसपी ने बताया की बैंक से पैसों के साथ लुटा गया तीन टैबलेट मोबाइल को पुलिस ने सराय रंजन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से बरामद किया है।जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।