Samastipur

दलसिंहसराय:अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का विधायक ने किया निरीक्षण,हालत देख हुए आग बबूला

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बुधवार को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण कर क्रम में वार्ड की व्यवस्था और मरीजो की दुर्दशा देख कर अस्पताल प्रशासन पर आग बबूला होने लगे.

मरीजो के इलाज के नाम पर अस्पताल प्रशासन खाना पूर्ति करते दिखी।साथ ही जिम्मेदारी से बचते दिखे.निरीक्षण के दौरान वार्ड के बेडो पर ना तो चादर बिछा था.ना ही मरीजो को ओढ़ने के लिए कम्बल था.यहाँ तक की एक बृद्ध मरीज महिला अपने घर से कम्बल लाई थी उसे ओढ़ कर पूरी रात बिताई.

विधायक के निरीक्षण के बाद अस्पताल में खलबली मच गई.और आननफानन में अस्पताल के प्रबन्धक ने एनजीओ कर्मी को बुला कर बेड पर चादर व कम्बल की व्यवस्था करवाया. साथ ही पीड़ित महिला का प्राथमिक इलाज करवाते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!