Samastipur

समस्तीपुर में एक जगह ऐसा भी जहां दर्जनों घरों में महीनों से जलजमाव ।

समस्तीपुर। रोसड़ा प्रखंड के जहांगीरपुर दक्षिण पंचायत के कलवारा गांव स्थित दलित, महादलित टोला के दर्जनों घरों में महीनों से वर्षा का पानी घुसा है। मजबूरन घर के गरीब लोग ऊंचे स्थानों पर दूसरों के घरों में जीवन बसर कर रहे हैं। लगातार झेल रहे परेशानियों के बावजूद शासन और प्रशासन तो दूर, पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इनकी सुधि लेना वाजिब नहीं समझा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बगैर बाढ़ आए ही बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से वर्षा के मौसम में यह स्थिति उत्पन्न होती है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ- साथ पदाधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई। जिसके कारण वार्ड नंबर 9 एवं 10 करीब डेढ़ माह से पानी से घिरा है। निचले हिस्से में बने कई घरों में भी पानी भरा है।

जलजमाव का दंश झेल रहे सुखाय राम, राजू राम, सागर दास, गुलाय तांती, मोहम्मद सुल्तान, प्रकाश राम एवं कपिलेश्वर राम आदि ने घर में पानी प्रवेश करने के कारण झेल रहे कठिनाइयों का जिक्र किया। कहा कि सभी अपना अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर रह रहे पड़ोसियों के घर में मजबूरन जीवन बसर कर रहे हैं। इधर, उक्त मोहल्ला में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राम ने सभी पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। इससे संबंधित मांगपत्र वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को भेजते हुए अविलंब निदान की मांग की।

नून नदी से युवक का शव बरामद

सरायरंजन। घटहो ओपी क्षेत्र के मुसापुर स्थित नून नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गांव के ही सुकुमार झा के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार झा (35) के रूप में की गई है। मृतक के स्वजनों ने उक्त युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक दिल्ली से 15 दिनों पूर्व ही अपने घर आया था। इधर दो दिनों से वह अपने घर से गायब था। रविवार की दोपहर कतिपय चरवाहे की नजर गांव स्थित बड़ी गाछी के समीप नून नदी में उपलाते एक युवक के शव पर पड़ी। जिसकी पहचान गायब युवक प्रदीप कुमार झा के रूप में की गई। वहीं मृतक के पिता सुकुमार झा, भाई रंजीत कुमार झा, मां देवकी देवी, पत्नी मोना झा, पुत्र हरिओम एवं पुत्री नैना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!