Samastipur

“समस्तीपुर:शबनम कुमारी बनी राजद महिला विंग की प्रखंड अध्यक्ष,दिया बधाई

“समस्तीपुर:बिथान| राजद महिला विंग की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें शबनम कुमारी को बिथान प्रखंड महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष खुशबू राय ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने शबनम कुमारी की संगठन के प्रति निष्ठा और उनकी कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिथान प्रखंड महिला विंग और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक में प्रखंड के महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं और उपस्थित राजद नेताओं ने शबनम कुमारी को शुभकामनाएं दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!