Patna

“पटना से अगवा युवक नालंदा से बरामद:प्रेमिका से मिलने पहुंचा था,परिजनों ने जबरन उठाया

पटना पुलिस ने खगौल थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेम-पसंग में लड़की के परिजनों ने शनिवार को सोनू कुमार को अगवा किया था। नालंदा के हरनौत से पुलिस ने सोनू को सकुशल बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान नालंदा जिला के हरनौत निवासी शिवदत्त कुमार, अविनाश कुमार, सुमित कुमार और चंद्रसेन प्रसाद के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोनू का अफेयर हरनौत की रहने वाली एक लड़की से था। शनिवार को लड़की अपने भाई के साथ खगौल एग्जाम देने आई थी। सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की के भाई ने परिजनों को फोन करके मौके पर बुला लिया। सोनू को जबरन फोर व्हीलर में बिठाकर हरनौत ले गए।

 

4 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

एएसपी ने आगे बताया कि सोनू के भाई ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल अनुसंधान की सहायता से छापेमारी कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!