Begusarai

“BPL में रॉयल हेड टर्नर ने हेल्पलाइन को हराया:रॉयल हेड टर्नर के आदित्य झा बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग का 8वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। आज यानी शुक्रवार को इमरजेंसी हेल्पलाइन बेगूसराय और रॉयल हेड टर्नर के बीच मैच खेला गया। इसमें रॉयल हेड टर्नर ने इमरजेंसी हेल्पलाइन को 7 रनों से हरा दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रॉयल हेड टर्नर के कप्तान मुरारी ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में 138 रन पर पूरी टीम सिमट गई। रॉयल हेड टर्नर की ओर से जयंत गौतम ने 43 रन बनाए एवं कप्तान मुरारी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन के सार्थक ने 4 विकेट एवं पृथ्वीराज ने 2 विकेट प्राप्त किया।

स्कोर का पीछा करने उतरी इमरजेंसी हेल्पलाइन 131 रन ही बना पाई

जवाब में खेलने उतरी इमरजेंसी हेल्पलाइन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई। इमरजेंसी हेल्पलाइन की ओर से राहुल सिंह ने 37 रन और दिलजीत ने 25 रन बनाए। वहीं, रॉयल हेड टर्नर की ओर गेंदबाजी करते सर्वाधिक विकेट आदित्य झा ने 3 विकेट एवं अनवारुल अली ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसके बाद रॉयल हेड टर्नर को 7 रनों से विजेता घोषित किया गया। शानदार खेल प्रदर्शन के लिए रॉयल हेड टर्नर के आदित्य झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, कृष्ण मोहन पप्पू, निराला कुमार एवं विवेक कुमार ने दिया।

शनिवार को खेला जाएंगे दो मुकाबले

संयोजक निराला कुमार ने बताया कि शनिवार को बीपीएल का दो मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच मुंबई फैशन सुपर किंग्स और अशोका अचीवर्स के बीच, जबकि दूसरा मैच भारत स्पोर्ट्स एवं न्यू लुक्स राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!