Samastipur

समस्‍तीपुर: वाया नदी पर हो जाता पुल का निर्माण, यहां यातायात के ल‍िए स‍ि‍र्फ चचरी पुल ही सहारा

(मोहिउद्दीननगर),गांव के विकास का सरकारी दावा चाहे जो हो परंतु आज भी नारायणपुर वासी वाया नदी पर एक अदद पुल निर्माण के लिए टकटकी लगाए हैं। पुल निर्माण की मांग यहां के लोग दशकों से कर रहे हैं। इस गांव के लोगों का आवागमन का साधन नाव या चचरी पुल है। यह अलग बात है कि विधायक राजेश कुमार स‍िंह की पहल पर पुल निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त होता दिख रहा है। लेकिन यह कब बनेगा, कहा नहीं जा सकता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर पर अवस्थित है नारायणपुर गांव

 

प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर पर अवस्थित है नारायणपुर गांव। यह तेतारपुर पंचायत में आता है। जिसकी आबादी लगभग दो हजार से अधिक है। मल्लाह और पासवान जाति के अलावा अन्य जातियों के लोग भी यहां रहते हैं। विडंबना यह है कि यातायात के नाम पर महज चचरी पुल और नाव ही सहारा है। यहां तक कि पगडंगी सड़क तक इस गांव को नसीब नहीं है। निजी भूस्वामियों के खेतों के मेड़ से होकर लोग आवागमन करते हैं। विधापतिनगर- मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ से सटे इस गांव के बीच से वाया नदी गुजरती है।

 

मिनटों की दूरी घंटों में होती है तय

 

वाया नदी पर यदि पुल का निर्माण हो जाए तो यहां के लोग मिनटों में दूसरी ओर चले जाएंगे। अभी नाव या चचरी पुल के सहारे पैदल यात्रा करना होता है। यदि वे वाहन से जाना चाहें तो उन्हें घंटों लगेंगे। बाइक या चारपहिया वाहन के लिए दूरी तय करनी पड़ती है। पुल निर्माण के लिए वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार भी किया था।

 

 

विधायक के प्रयास से जगी पुल निर्माण की आस

 

स्थानीय विधायक राजेश कुमार स‍िंंह ने इस गांव के लोगों की समस्या को हल करने के लिए पुल निर्माण का प्रयास तेज कर दिया है। परिणाम स्वरूप यहां पुल निर्माण के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर पूर्ण कर ली गई है। अब इंतजार है डीपीआर बनने और निर्माण शुरू होने की। जिसके लिए यहां के लोगों की उम्मीद अपने विधायक पर टिकी है।

 

 

कहते हैं विधायक

 

उनकी पहली प्राथमिकता है नारायणपुर के लोगों के लिए वाया नदी पर पुल का निर्माण। अब तक यहां पुल नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है। परिणाम स्वरूप स्थल चयन होने के उपरांत डीपीआर बनाने का कार्य अभियंताओं की टीम कर रही है। जल्द ही पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाते हुए कार्य शुरू कराया जाएगा। – राजेश कुमार स‍िंह, विधायक, मोहिउद्दीननगर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!