Ajab Gajab NewsPatna

बिहारःसात फेरे लेकर शादी से मुकरा लड़का,लड़की के परिवार ने पांच मिनट में करवा दिया दोबारा शादी ।

पटना, बिहारशरीफ: शादी करके सालभर एक साथ रहने के बाद विवाह करने की बात से इनकार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती के स्वजन ने युवक को पकड़कर थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोबारा शादी करवा दी। बिहार थाना के गेट के समीप सड़क पर ही फैसला कर पांच मिनट में ही सिंदूर दान भी हो गया और दोनाें पक्ष तृ-तू-मैं-मैं करते निकल गए। अब पांच मिनट में हुई यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे इस विवाह की भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष काफी देर तक महिला थाना के समीप झगड़ते रहे। युवक शादी से इनकार करता रहा लेकिन लड़की अड़ी रही कि इसने मुझसे विवाह किया है और अब साथ रखने से मना कर रहा है। काफी देर तक दानों पक्ष में बहसबाजी होती रही। इसके बाद दानों पक्ष किसी तरह राजी हुए और पांच मिनट में दानों की शादी करवा दी। लोगों में लड़की के नाबालिग होने की भी चर्चा थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

छपरा: छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार
(सारण) : थाना क्षेत्र के एक इंटर की छात्रा के साथ उसके प्रेमी व प्रेमी के दोस्त ने दिल्ली ले जाकर आठ दिनों तक दुष्कर्म किया था। उस संबंध में 14 नवंबर को पीड़िता ने तरैया थाने में दो युवकों को नामजद करते हुए शीतलपुर गांव के राहुल कुमार व माधोपुर बड़ा गांव के संजीव कुमार शर्मा को आरोपित किया था। तब से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। उसे सोमवार की रात्रि में पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवती का प्रेमी राहुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब वह 28 अक्टूबर को इंटर की टेस्ट परीक्षा देने उच्चतर विद्यालय जा रही थी तो प्रेमी के दोस्त संजीव अपने अन्य तीन दोस्तों के सहयोग से जबरदस्ती कार में बैठा लिए और बोले कि चलो तुमको राहुल छपरा बुलाया है। फिर उसे दिल्ली लेकर चले गए। वहां आठ दिनों तक प्रेमी व उसके दोस्त ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद गांव लाकर छोड़ दिया था। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उक्त दोनों दुष्कर्म के आरोपी थे, जो फरार चल रहे थे। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!