Samastipur

समस्तीपुर जिले में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देंने का जिलाधिकारी का निर्देश 

समस्तीपुर. जिले में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय फिल्म समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की विस्तृत जानकारी को दी गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस नीति के अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को राज्य में अपनी फिल्मों के आधिकारिक फिल्मांकन करने के दृष्टिकोण से प्रदेश में किसी भी भाषा में फिल्म निर्माण किए जाने पर वित्तीय अनुदान देने के प्रावधान के साथ-साथ अन्य कई लाभ देने का प्रावधान है. नीति की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को जिले में भी इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. ताकि जिला स्तर पर भी स्थानीय फ़िल्मों का निर्माण हो सके

 

. सभी समिति सदस्यों को समन्वय स्थापित कर जिले में फिल्म निर्माण के लिए निर्माताओं से आमंत्रण मंगवाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिये गये. बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!