Samastipur

समस्तीपुर का मौसम :जिले मे हल्की बारिश की बनी संभावना, तराई के जिलों में भारी वर्षा का अनुमान,बढ़ेगा पानी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के उत्तर भाग के एक या दो स्थानों में मेघ गर्जन व वज्रपात होने की संभावना है। वहीं बुधवार को राज्य के उत्तर भाग के एक या दो स्थानों में मेघगर्जना व वज्रपात होने की संभावना है। वहीं इसके साथ ही राज्य के तराई से सटे जिलों के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं जिले में तीन सितंबर को सुबह के समय हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

इस दौरान बारिश की संभावना कम है। चार सितंबर को मौसम में थोड़ी सी गरमी और आर्द्रता बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पांच सितंबर को बारिश की संभावना अधिक रहेगी और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

 

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और आर्द्रता का स्तर अधिक होगा, जिससे बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 96 फीसदी रहेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!