DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बरनवाल समाज की महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव का किया गया आयोजन

दलसिंहसराय शहर के लोकनाथपुर में बरनवाल समाज की महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.बारिश की फुहारों के बीच सावन के गीत, कविता, भजन आदि महिलाओं ने प्रस्तुत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सावन महोत्सव का संचालन माधुरी बरनवाल, संगीता बरनवाल, कोमल बरनवाल,निकिता बरनवाल,चंदा बरनवाल, चांदनी बरनवाल,संजू बरनवाल,सुजाता बरनवाल के द्वारा किया गया.जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.वही एक-दूसरे को सावन मास की शुभकामनाएं भी दी.

कार्यक्रम की संचालिका संगीता बरनवाल ने बताया कि सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी।

 

 

जिसमें सावन क्वीन, डांस, सुंदर हरी-हरी चूड़ियां, मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सावन सुहागिनों के लिए एक पावन महीना है,जिसमें हमलोग देवी पार्वती और शिव की आराधना कर मंगल गान करते है।

 

 

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है.माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं.सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है.महोत्सव में नैंसी बरनवाल, तृसा कुमारी,श्रेया कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!