DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय के पाड़ में पोखर पर करेंट लगने से मछुआरा की की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

दलसिंहसराय :थाना क्षेत्र के दो अलग अलग पंचायतो में करेंट लगने से दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई.पहला मामला थाना क्षेत्र के पाड़ पंचायत की है. जंहा पाड़ भतीह पोखरा के पास बोरिंग का लाइन देने गए गुरुवार की देर शाम एक मछुआरे की विधुत तार के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पाड़ वार्ड 2 निवासी स्व. लक्ष्मी सहनी के पुत्र छोटे लाल सहनी (33) के रूप में किया गया है.

 

परिजनों ने बताया की छोटे लाल भतीह पोखरा पर ही मछली पालन का काम कर के घर का गुजारा चला रहा था.पोखरा के पास वह बोरिंग में लाइन देने गए थे.ताकि पोखरा में पानी भरे.इसी दौरान विधुत तार के चपेट में आगये.जिस वजह से उनकी मौत हो गई.वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गई.

 

मृतक के चार बच्चे थे.वह घर में एकलौता कमाने वाला था. वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!