PatnaWeather Update

“बिहार के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अब तक 31% कम बारिश,उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल

बिहार में मानसून के कमजोर होने का असर दिखने लगा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोग झमाझम बारिश की राह देख रहे हैं। तापमान और नमी में वृद्धि होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।इन सबके बीच राहत वाली खबर है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

किसानों की परेशानी बढ़ी

 

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। मानसून की टर्फ लाइन भी बिहार से काफी दूर गुजर रही है। इससे प्रदेश में सामान्य बारिश नहीं हो रही है।इससे सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। धान की रोपनी के दौरान अच्छी बारिश की आवश्यकता होती है। लेकिन, बारिश नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां अब तक 49% कम बारिश हुई है।

 

 

30 और 31 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना

 

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से मौसम में कुछ हद तक सुधार होने की संभावना है। इस दिन प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है। गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सारण, सीवान, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के साथ आसपास के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।वहीं, 31 जुलाई को राजधानी पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, नालंदा और अरवल में अच्छी बारिश के आसार हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!