Dalsinghsarai

मारपीट मामले में बंद घटहो थाना के हाजत का छप्पर तोड़कर बंदी फरार, मचा हड़कंप

दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत #घटहो थाना परिसर स्थित हाजत से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है.मारपीट के मामले में बंद कांचा गांव निवासी राजाराम राय के पुत्र गोलू कुमार ने हाजत का छप्पर तोड़कर फरार हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता है कि गोलू कुमार को मारपीट के एक मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना हाजत में बंद किया था.इसी दौरान उसने मौका पाकर हाजत के छप्पर को तोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई.इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश हेतु छापेमारी शुरु कर दी है.साथ ही उसके परिजनों और संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. बंदी के छप्पर तोड़कर फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

फिलहाल पुलिस फरार गोलू कुमार की तलाश में जुटी है.इस सम्बन्ध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की मारपीट मामले में गिरफ्तारी हुई थी,कैसे फरार हुआ है जाँच चल रही है.दोषी कर्मी और पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *