Dalsinghsarai

आर एल महतो बीएड कॉलेज में स्वास्थ्य शिक्षा एवं विद्यालय विषय पर सेमिनार आयोजित

दलसिंहसराय,स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में ‘स्वास्थ्य शिक्षा और विद्यालय’ विषय पर महाविद्यालय स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया.सेमिनार का उपविषय ‘विद्यालय को स्वच्छ रखने में समुदाय की भूमिका’ था. इस दौरान बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता की आदत विकसित करने, नियमित रूप से हाथ धोने, नाखून काटने, स्नान करने, स्वच्छ कपड़े पहनने तथा मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की साफ-सफाई बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई.साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया. प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और उचित वायु संचार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए सुबह जल्दी उठने, संतुलित भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने, पूरी नींद लेने और खेलकूद में भाग लेने की आवश्यकता बताई.वहीं, डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन ने कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही प्रत्येक कार्य को बेहतर ढंग से कर सकता है.लेक्चरर आकांक्षा कुमारी ने कहा कि यदि देश का युवा वर्ग शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सृजनशील और सकारात्मक सोच वाला होगा, तो राष्ट्र का विकास एवं उत्थान निश्चित है.

 

 

सेमिनार में रूपाली कुमारी, राखी कुमारी, साधना कुमारी, निशा साव, नाहिद खातून, पूजा कुमारी, श्वेता कुमारी, महजबी परवीन सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने अपने विचार व्यक्त किए और शोध पत्र प्रस्तुत किए.सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम को सफल बनाने में सेमिनार को-ऑर्डिनेटर सर्वेश सुमन, सत्यम, हसन रजा अंसारी, नीलम कुमारी एवं रूपक कौशल सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *