Samastipur

अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाईक,पीछे से ठोका,हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत

Samastipur,वारिसनगर,थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर 26 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना वारिसनगर से भादो जाने वाली मुख्य सड़क पर रामपुर स्थित विद्यालय के समीप हुई। मृतक की पहचान रहुआ पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी फूलों राम के पुत्र विकास राम (26 वर्ष) के रूप में की गई है। युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, विकास राम बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वारिसनगर से भादो जाने वाली मुख्य सड़क पर रामपुर स्थित विद्यालय के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक से गिरने के बाद युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर युवक को मृत अवस्था में देखकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने तत्परता दिखाते हुए दारोगा अमर कुमार सहित अन्य पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *