DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:घटहो में लूटी गई बाइक बरामद,एक गिरफ्तार

दलसिंहसराय,घटहो थाना क्षेत्र में मार्च महीने में लूटी गई एक बाइक को पुलिस ने बरामद करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंधीर कुमार उर्फ भुल्ला के रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटहो थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया कि आरोपी भुल्ला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र कुरसाहा निवासी भगवान राय का पुत्र है.उन्होंने बताया कि बाइक लूट को लेकर 14 मार्च को थाने में अज्ञात के ऊपर कांड संख्या 2/24 दर्ज किया गया था.कांड अनुसंधान के क्रम में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!