Samastipur

“समस्तीपुर में आंटी से बनाया संबंध,प्रेग्नेंट हुई तो शादी से इंकार:पुलिसकर्मी के पैरों पर गिरी आरोपी की मां

समस्तीपुर में युवक ने अपनी सगी आंटी को प्रेम में फंसाकर गर्भवती कर दिया। महिला तीन बच्चों की मां है और पति की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। आरोपी युवक अब शादी से इनकार कर रहा है।इधर, पीड़िता ने पुलिस कंप्लेन कर दिया। युवक को पकड़ने के लिए जब गांव में पुलिस पहुंची तो आरोपी की मां पुलिसकर्मी के पैरों में गिर पड़ी। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, युवक महिला के घर के बगल में ही अपने परिजनों के संग रहता था। पिछले साल बीमारी की वजह से उसके अंकल की मौत हो गई। इसके बाद घर का सामान लाने आंटी की मदद के लिए युवक उसके घर आने-जाने लगा। इसी बीच दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

युवक पर शादी का बनाया दबाव तो करने लगा बहाना

युवक ने शादी का झांसा देकर आंटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। सब कुछ ठीक चल रहा था। पर इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद वो युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। पर वो बहाना बनाने लगा और शादी से इंकार करने लगा। महिला ने सोचा था कि दूसरी शादी के बाद बच्चों की देख-रेख अच्छे से हो जाएगी। जिंदगी नए सिरे से शुरू होगी। सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ।

7 माह की गर्भवती हुई तो खुला राज
इधर, महिला जब 7 माह की गर्भवती हुई तो उसके पेट में उभार आ गया। इसे देख लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगी। इससे परेशान पीड़िता को सारी बात बतानी पड़ी। इसके बाद मामला सबके सामने आया और बात थाने तक पहुंच गई।

युवक को हिरासत में लेने पहुंची पुलिसकर्मी के पैरों पर उसकी मां गिर गई।
वहीं, पीड़ित महिला ने कहा कि पति की मौत के बाद घरेलू सामान लाने के बहाने पति का भतीजा घर पर आने-जाने लगा। इसी दौरान दोनों नजदीक आ गए। फिर साथ जीने मरने की कसमें खाई। शारीरिक संबंध बने।इधर, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक पीड़ित महिला ने लिखित तौर पर आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!