DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में कारगिल विजय दिवस सह शाहिद श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन,बीजेपी द्वारा शहर में निकाला गया मशाल जुलुस

दलसिंहसराय शहर के स्टेशन रोड स्थित निरीक्षण भवन में गुरुवार को भाजयुमो के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस सह शाहिद श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया.अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविरंजन पांडेय ने तथा संचालन गौरीशंकर ने की.प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य अतिथि ललिता कुमारी,पार्टी जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा,महामंत्री राजीव चौधरी,आयोजन प्रभारी शशांक शेखर,किरण गुप्ता,नवल झा,अनिल सिंह,योगेंद्र प्रसाद, राजेश पासवान,सुजीत कुमार,सोनू चौधरी,बीरेंद्र झा,प्रेम दास,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अंकित आर्या आदि ने कारगिल युद्ध मे भारतीय सेना के शौर्य को याद किया तथा वीर शहीदों को याद करते हुये सम्मान एवं श्रद्धाजंलि दी.इसके बाद कार्यक्रम स्थल से नेताजी सुभाष प्रतिमा तक एंव वापस महावीर चौक तक तिरंगा व पार्टी झंडा के साथ मशाल जुलूस निकाल कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम एवं भारत माता के जयकारे लगाते हुए वीर शहीदों को याद किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!