DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:कोर्ट जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को बदमाशो ने गोलियों से किया छल्ली,अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

दलसिंहसराय :थाना क्षेत्र के डैनी चौक एस एच 88 सड़क पर तारीख को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल कोर्ट जा रहे बाइक सवार की तीन बाइक सवार बदमाशो ने दिन दहारे अंधाधुंध गोली मार हत्या कर दिया.मृतक बाइक सवार की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के पचपैका गांव निवासी स्व शिवजी महतो के पुत्र अनिल महतो उर्फ विनोद महतो (55) के रूप में की गई.मृतक को पांच गोली लगी हुई है.एक गोली हाथ में, दूसरे बांह में और तीन गोली पंजरा में लगा हुआ था .घटना स्थल पर जुटे लोगो ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाशो ने सात से नौ राउंड फायरिंग किया था. जिसमें से पांच गोली मृतक को लगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा तथा एक पिलेट बरामद किया है.मृतक की बाइक को जब्त कर पुलिस थाने ले गई.पत्नी कुमारी रंजू वाला ने बताया जाता है कि मृतक एक हत्या कांड में दो माह पूर्व जेल से छूट कर बाहर आया थे.तभी से बगल में रह रहे फरीक लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे.इसे लेकर थाना में आवेदन देते हुए सुरक्षा की उन्होंने गुहार भी लगाया था.परन्तु पुलिस ने कोई करवाई नहीं किया जिस कारण उनकी हत्या आज कर दी गई.रंजू ने आगे बताया की उसी हत्या कांड की तारीख को लेकर वह बाइक से दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था. इसी दौरान पीछे से पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशो ने विनोद की बाईक जैसे ही ब्रेकर के पास रुका विनोद महतो पर ताबर तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया.

वही घटनास्थल पर लोंगो ने बताया कि गोली मारने के बाद सभी बदमाश मुसरीघरारी की ओर भाग निकले. मौके पर जुटे लोगो ने पुलिस कि मदद से जख्मी विनोद महतो को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.जहाँ डियूटी पर मौजूद डॉ. दिलीप कुमार व दीपक कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल था.वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कि करवाई में जुट गई. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद में हत्या हुई है, पुलिस मामले कि छानबिन में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!