Samastipur

समस्तीपुर:वाहन जांच के दौरान दारोगा पर तानी पिस्टल

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिला पुलिस ने समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को गोली मार कर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी एक कारोबारी की हत्या और लूटपाट की नीयत से कांटी इलाके में पहुंचे थे। अपने रिश्तेदार की हत्या कराने के लिए अपराधियों काे बुलाने वाला कांटी का सुनील भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस के अनुसार साेमवार काे वाहन जांच अभियान चल रहा था। मौके पर प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक कुमार मौजूद थे। उन्होंने ट्रिपल लोडिंग बाइक वाले काे रुकने का इशारा किया। बिना नंबर वाली बाइक से तीनों भागने लगे। दारोगा को शक हुअा। उन्होंने थानेदार को इसकी सूचना दी और बाइक से खुद पीछा करने लगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!