Patna

रॉकमैंस प्रीमियर लीग:सनराजर्स की टीम ने पांच विकेट से जीता,मो मारूफ मैन ऑफ द मैच बने

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सनराजर्स ने चैंलेंजर्स को पांच विकेट से हराया. सुमंत कुमार मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाये. इसमें सौरव ने 91 और अमन ने 34 रन बनाये. संजीत व अविनाश ने दो-दो विकेट लिये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जवाब में सनराजर्स की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीता. इसमें सुमंत ने 62, युवराज ने 49 व साहिल ने 26 रन बनाये. उपेंद्र व पारूल ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में टाइटंस ने नाइट राइडर्स को 10 विकेट से पराजित किया. मो मारूफ मैन ऑफ द मैच बने.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 17.5 ओवर में 10 विकेट पर 70 रन बनाये. मो मारूफ चार, अभिनव व अंकित ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाइंस की टीम ने 5.1 ओवर में 72 रन बनाकर मैच जीता. इसमें अंकित ने 21 रन बनाये.”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!