Patna

5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में साथ रखा, सरकारी नौकरी मिली तो बोला- तुम कौन हो मैं नहीं जानता

भागलपुर। पांच वर्षों से जिस प्रेमी ने उसे शादी का भरोसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रखा, आयकर विभाग में नौकरी पाते ही शादी से इनकार कर प्रेमिका को गहरा सदमा दे दिया है। मामला बिहार के भागलपुर का है।पीड़ित युवती ने गुरुवार को महिला थाने में घटना की बाबत शिकायत दर्ज कराते हुए धोखेबाज प्रेमी की करतूतों की जानकारी दी है। महिला थानाध्यक्ष मामले में पीड़िता की शिकायत पर आगे की कानूनी कवायद शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीड़िता ने कहा कि अमन राज ने शादी का भरोसा देकर उसके नजदीक आया। धीरे-धीरे वह घर आवाजाही करने लगा था। तब उसकी नीयत पर जरा भी संदेह नहीं हुआ कि उसका प्रेमी जिसे वह भी जी-जान से चाहने लगी थी वह उसे धोखा दे देगा।

साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, लेकिन…
जिस अमन राज के शादी का भरोसा देने पर युवती ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। वह उसके निश्चल प्रेम का ऐसा शिला देगा वह सपने में भी नहीं सोची थी।पीड़िता का कहना था कि अमन राज ने उसके साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। इसी भरोसे वह भी उसके साथ नजदीक हुई थी। वह घर वालों को भी भरोसे में ले रखा था। इसी बिनाह पर लगभग पांच सालों से उसके साथ रह रही थी।

इस दौरान उसके भरोसे का फायदा उठा अमन राज ने उसका यौन शोषण करता रहा। वह तो इसी विश्वास में उसे अपना सबकुछ सौंप दिया था कि वह उसकी जीवन संगनी बनेगी, अमन उसका पति परमेश्वर लेकिन जैसे ही इनकम टैक्स विभाग में अमन राज का नौकरी के लिए चयन हो गया। वह उससे अचानक विमुख हो गया।

वह कुछ समझ नहीं सकी। आखिर बात क्या है रोज साथ रहने वाला उससे अचानक पिंड क्यों छुड़ा रहा है। काल कट दे रहा है। जब पीड़ित युवती और उसके परिवार वाले ने मामले की जानकारी ली तो पता चला अमन राज की आयकर विभाग में नौकरी लग गई है।बातचीत होने पर अमन ने उससे शादी से ही इनकार कर दिया। यही नहीं, उसने यहां तक कह डाला कि वह उसे जानता तक नहीं। अगर उसे परेशान किया जाएगा तो उसका अंजाम बुरा होगा। उसने पीड़ित युवती और उसके परिजन को बुरे अंजाम की धमकी भी दे डाली है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!