Patna

“दो महीने पहले हुई थी शादी,पंखे से फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या:घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

बक्सर के बुधनपुरवा बस्ती में आपसी विवाद के कारण एक नव विवाहिता ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का कहना है कि घरेलू हिंसा के कारण उसने जान दी है। उसके ससुराल के लोग बहुत परेशान करते थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे कमरे से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार बुधनपुरवा निवासी हिमांशु कुमार की शादी सिमरी थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी रविन्द्र लाल की बेटी मीनु कुमारी उर्फ रिम्मी से फरवरी महीने में हुई थी। हिमांशु पुणे में किसी कंपनी में नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद वह नौकरी करने पुणे चला गया। वहीं बुधवार की सुबह हिमांशु की पत्नी ने खुद काे कमरे में बंद कर लिया। जब काफी प्रयास के बाद भी उसने अपना कमरा नहीं खाेला ताे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और विवाहिता के मायके वालों काे दी।

 

सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने पहले दरवाजे खुलवाने की कोशिश की लेकिन कुछ जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ कर देखा तो विवाहिता कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना काे लेकर अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!