Samastipur

आज का मौसम; तीन दिनों बाद तापमान में होगी और वृद्धि, हीट वेव की संभावना,अलर्ट जारी

आज का मौसम; समस्तीपुर। उत्तर बिहार में तापमान में हल्की वृद्धि के साथ-साथ मौसम साफ रहने की संभावना है। कई क्षेत्र में हल्के बादल आ सकते हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 19 मई तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। तीन दिनों के बाद तापमान में और वृद्धि होगी। इस कारण हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 65 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 11 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चलने का अनुमान है।

समसामयिक सुझाव
पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वैसे किसान जिन्होंने अभी तक मक्का तथा अरहर की दौनी नहीं कर पाए वैसे किसान अविलंब दौनी का कार्य संपन्न करके दानों को सुखाकर सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें।

पूर्व में उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा हुई है, इस कारण खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। किसान इसका फायदा उठाते हुए मक्का, ज्वार, बाजरा तथा लोबिया की बुआई करें। हरी खाद के लिए सनई और दैचा की बुआई कर सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!