Samastipur

घाट नवादा में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में एक और युवक को दलसिंहसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के घाट नवादा आइबी रोड में बीते 2020 में दीपावली की शाम स्व.भाग्य नारायण राय के घर में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में पुलिस ने एक और अपराधी को भी पकड़ कर जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश ने बताया डबल मर्डर हत्याकांड का उद्भेदन एक महीने पूर्व ही कर लिया गया था.वही पकड़ाए अपराधियो के शिनाख्त पर गुप्त सूचना के आधार पर आज मेरे नेतृत्व में दरोगा राज किशोर व पुलिस बल की मदद से आज केवटा के प्रद्युम्न महतो को बाजार से गिरफ्तार किया है.वह कई महीनों से फरार चल रहा था. कागजी करवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!