Indian RailwaysIssues Problem NewsSamastipur

रेलवे और राज्य पुल निगम के बीच फंसा उत्तर बिहार में 46 रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य,दलसिंहसराय में भी बनना है एक ओभरब्रिज।

समस्तीपुर।रेलवे व राज्य पुल निगम के बीच फंस कर रहा गया है समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार का 46 रोड ओवर ब्रिज। समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन उत्तर बिहार के समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण के जिलों में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। चुकी सभी आरओबी रेलवे गुमटी पर बनाया जाना है। पुल का निर्माण नहीं होने से रेलवे गुमटी कम से कम एक घंटा में दो बार बंद की जाती है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक घंटा रेलवे मंडल के क्षेत्र में 50 हजार से अधिक बाइक व चार चक्का वाहन जाम में फंस जाता है। अगर आरओबी का निर्माण हो गया रहता तो उत्तर बिहार में जाम की समस्या लगभग खत्म हो गई होती। समस्तीपुर जिले में तीन रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण किया जाना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के भोला टाॅकीज 53 नंबर, मुक्तापुर रेलवे यार्ड में दो नंबर व दलसिंहसराय के 34 नंबर रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। तीनों ओरओबी राज्य पुल निगम को बनाना है। तीन सालों में नक्शा तक पास नहीं हो पाया है। डीआरएम आलोक अग्रवाल बताते हैं कि रेलवे द्वारा तीन साल पूर्व रेलवे मंडल के 46 आरओबी राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, एनएचआई व बीएसआरडीसीएल को दिया गया था। इसके अलावा कुछ ओरओबी रेलवे खुद भी बना रही है। हाल ही में पुल निर्माण को लेकर कार्य एजेंसी के बीच समीक्षा बैठक की गई थी। जिसमें बताया गया था कि आरओबी निर्माण को लेकर कार्य एजेंसी ने मोडिफायड डीपीआर बनाकर मुख्यालय को भेजा है। जो अबतक लौट कर नहीं आयी है।

समस्तीपुर-जयनगर रेलखंड की 12 रेलवे गुमटी पर बनाया जाना है आरओबी, गुमटी बंद होने से जाम में फंसते हैं वाहन

समस्तीपुर से जयनगर रेलखंड मिथिलांचल के समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी जिला में पड़ता है। इस खंड पर 12 रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। अधिकतर पुल की जिम्मेवारी राज्य पुल निगम के अधीन है। जिसमें समस्तीपुर-दरभंगर मुख्य पथ पर मुक्तापुर के पास रेलवे गुमटी नंबर दो पर आरओबी का निर्माण भी शामिल है। इस गुमटी के बंद होने पर चंद मिनट में ही हजारों वाहन जाम में फंस जाता है। जिसका सीधा असर समस्तीपुर शहर तक पहुंचता है। गुमटी जाम होने से मगरदही पुल भी जाम में फंस जाता है। उधर, शहर के बीचोंबीच भोला टॉकीज रेलवे गुमटी नंबर 53 पर भी आरओबी राज्य पुल निगम को बनाना है। इस गुमटी प्रत्येक 15 मिनट में बंद करना होता है। जिससे शहर का मुख्य समस्तीपुर-ताजपुर पथ जाम में फंस जाता है। जिसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ता है।

एजेंसी के साथ इंजीनियर ने की है समीक्षा बैठक

^सभी पुलों के निर्माण को लेकर हाल ही में कार्य एजेंसी के साथ अभियंताओं की टीम ने समीक्षा बैठक की है। पुल का निर्माण किस-किस कारणों से रुका है। इस पर मंथन की गई है। कार्य एजेंसी से कहा गया है कि बाधाओं को दूर कर पुल का निर्माण जल्द हो इस दिशा में कार्य हो। रेलवे की जहां मदद पड़ेगी यथा संभव सहायता दी जाएगी।
-आलोक अग्रवाल, डीआरएम

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!