Samastipur

चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर मे एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

समस्तीपुर.लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के एनसीसी कैडेटों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान समस्तीपुर शहर में चलाया गया। इसके तहत एनसीसी कैडेटों के द्वारा सरकारी बस स्टैंड समस्तीपुर से बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर तक रैली निकाली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कैडेटों के द्वारा राहगीरों को 13 मई को अपना वोट अवश्य डालने के लिए प्रेरित किया गया। इस जागरूकता रैली में कैडेटों ने अपने हाथ में तख्तियां ली हुई थी। जिसपर भारत के लिए वोट करे, अपने लिए वोट करें और न्याय के लिए वोट करें। जैसे मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित नारे लिखे हुए थे। आम जनता को एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट के महत्व के बारे में बताया गया। एनसीसी कैडेटों ने मतदाताओं से एक सफल सरकार के गठन के लिए अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

 

समस्तीपुर लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!