Begusarai

बच्चा चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई,दो बच्चे को ले जाते पकड़ा

बेगूसरायी  में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महिला की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण महिला को जमीन पर बैठाया है। एक व्यक्ति उसे थप्पड़ और चप्पल से पिटाई कर रहा है। इस दौरान वह व्यक्ति महिला के बाल भी खींचता है।फिर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के काबर बहियार के रास्ते एक महिला दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला बच्चे को बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जा रही थी। ग्रामीणों ने आरोपी महिला की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला विक्षिप्त दिख रही है। हालांकि, महिला के पास से दोनों बच्चा और चॉकलेट भी बरामद किया गया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!